धान क्रय केंद्र का जिला खाद्य विपणन अधिकारी नेकिया निरीक्षण
गोरखापुर केंद्र पर किसानों से की बात ,तौल की जांच
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमेठी। जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने संग्रामपुर ब्लॉक के राजकीय धान क्रय केंद्र गोरखापुर विशेषरगंज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने धान की तौल प्रक्रिया का जायजा लिया और किसानों से भी बातचीत की।
जिला खाद्य विपणन अधिकारी
श्रद्धा मिश्रा ने बताया कि गोरखपुर केंद्र पर अब तक 17 किसानों ने कुल 739 क्विंटल धान की तौल कराई है। इन किसानों के धान खरीद की धनराशि उनके खातों में भेज दी गई है। किसानों ने अधिक धान क्रय केंद्र खोलने की मांग की, ताकि खरीद प्रक्रिया में तेजी आ सके।
निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि धान की खरीद सरकारी नियमों के अनुसार पारदर्शी और सुगम तरीके से हो रही है। इसी क्रम में, गोरखापुर धान क्रय केंद्र पर गुणवत्ता मापदंडों की जांच की गई और यह सुनिश्चित किया गया कि सभी नियमों का पालन किया जा रहा है। और किसानो को कोई दिक्कत नहीं हो रही है।

