सिंगरौली

एनसीएल में सतर्कता जागरूकता सप्ताह शुरू, सत्यनिष्ठा अपनाने का संदेश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

सिंगरौली। नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) में सोमवार को सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का शुभारंभ हुआ। 26 अक्टूबर से 1 नवंबर तक आयोजित इस सप्ताह की थीम ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ रखी गई है। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों को पारदर्शिता, ईमानदारी और नैतिक आचरण का पालन करने की शपथ दिलाई गई।
एनसीएल मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सीएमडी एन. फ्रैंकलिन जयकुमार ने कहा कि सत्यनिष्ठा और नैतिक मूल्यों को जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में अपनाना जरूरी है। उन्होंने कर्मचारियों से अपने दैनिक कार्यों में ईमानदारी और पारदर्शिता बनाए रखने तथा युवाओं को भी सत्यनिष्ठा के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।
निदेशक मानव संसाधन मनीष कुमार ने अनुशासन और नियमों के पालन को महत्वपूर्ण बताया। वहीं, निदेशक तकनीकी (परियोजना एवं योजना) संजय कुमार मिश्रा ने सत्यनिष्ठा के लिए आंतरिक इच्छाशक्ति को आवश्यक बताया। मुख्य सतर्कता अधिकारी अजय कुमार जायसवाल ने भी नैतिक मूल्यों को अपनाने पर जोर दिया।
कार्यक्रम के पूर्व एनसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता दौड़ आयोजित की गई, जिसमें अधिकारियों, कर्मचारियों और स्कूली विद्यार्थियों ने भाग लिया। सप्ताह के दौरान एनसीएल की विभिन्न परियोजनाओं और इकाइयों में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button