बरेली

नगर पंचायत कर्मी जागेश्वर उर्फ लाला नहीं रहे, शोक की लहर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली / रिठौरा। नगर पंचायत रिठौरा में तैनात रहे पूर्व सफाई कर्मी जागेश्वर उर्फ लाला (66) का सोमवार को एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। मंगलवार को नगर के श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। बड़े बेटे संजीव कुमार ने मुखाग्नि दी।
जागेश्वर के निधन से पत्नी रामसुमिरन का रो-रोकर बुरा हाल है। वह अपने पीछे दो बेटे और एक बेटी का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
उनके निधन की खबर से नगर पंचायत कर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई। चेयरमैन शकुंतला देवी, प्रतिनिधि अमित कुमार गुप्ता, सभासद नीरज कुमारी, समाजसेवी दिनेश भास्कर, पूर्व चेयरमैन अशोक कुमार गुप्ता सहित अन्य ने शोक जताया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button