बरेली
एआईएमआईएम कर्यकर्त्ताओ ने महामहिम राज्यपाल को सौपा ज्ञापन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। ऑल इण्डिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के कार्यकर्त्ताओ ने उत्तर प्रदेश के महामहिम राज्यपाल महोदय को बरेली जिला अधिकारी के माध्यम से ज्ञापन दिया। पार्टी के सभी कार्यकर्त्ता चौकी चौराहा स्थित दमोदर पार्क में एकत्रित हुए और सुभासपा पार्टी के उन कार्यकर्त्ताओ के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गिरफ़्तारी की मांग की जिन्होंने AIMIM पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया और उन्हें जान से मारने की धमकिया देने का काम किया, सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सोपने के बाद पार्टी कार्यकर्त्ता एस एस पी दफ़्तर पहुँचे जहाँ एस पी क्राइम को एक शिकायती पत्र सौपा पार्टी पदाधिकारीओ ने पुलिस को बताया AIMIM पार्टी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष जनाब हाजी शौकत अली साहब के विरुद्ध मंसूबा बन्द साजिश के तहत सोशल मीडिया के माध्यम से अक्ष्य भारद्वाज नामक व्यक्ति अभद्र असंसदीय, अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल कर प्रदेश की सीमाओं में शौकत अली साहब को न घुसने देने की धमकी देने एवं मान सम्मान धूमिल करने के उद्देश्य सार्वजनिक जूता मारने की बात करते हुए जान माल के ऊपर हमला करने का आह्वान कर रहा है।
रिपोर्ट लिखकर उस पर कार्यवाही की जाये अन्यथा पार्टी के लोग आंदोलन को बाध्य होंगे। इस दौरान, प्रदेश महासचिव, नदीम कुरैशी,जिलाध्यक्ष एडवोकेट मो असलम, महानगर अध्यक्ष अन्ने अंसारी, जिलाध्यक्ष यूथ आसिफ शेख,गुड्डू अल्वी, नदीम मंसूरी, नसीम खान,इमरान खान,अमजद खान, इमरान रज़ा चेयरमेन, युसूफ अली, इमरान अज़हरी, शरीफ खा गुड्डू, मो मियां, अनवर चौधरी, हाजी ताहिर, सरफराज़ अहमद, नासिर अज़हरी, मो हारून, मुख़्तायार अली, शहीद खा, शाहीद मंसूरी, साबिर अली, साजिद अली, आदि मौजूद रहे।



