जालौन

मींगनी गौशाला में बेहतर व्यवस्थाओं पर डीएम-एसपी ने जताया संतोष

 व्यवस्थाओं में निरंतर सुधार व निगरानी के दिए निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
माधौगढ़ (जालौन)। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने तहसील माधौगढ़ क्षेत्र स्थित मीगनी गौशाला का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने गौशाला में संरक्षित गोवंश की स्थिति, चारा-पानी की उपलब्धता, साफ-सफाई एवं स्वास्थ्य सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने स्नेहपूर्वक गोवंश को गुड़ और चना भी खिलाया। निरीक्षण के समय गौशाला में पर्याप्त भूसा, हरा चारा एवं शुद्ध पेयजल की समुचित व्यवस्था पाई गई, जिस पर जिलाधिकारी ने संतोष व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों की सराहना की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि गोवंश के रख-रखाव में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और व्यवस्थाएं हमेशा उच्च स्तर की बनी रहनी चाहिए। जिलाधिकारी ने गौशाला परिसर में वृक्षारोपण कराने के निर्देश देते हुए कहा कि इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ पशुओं को बेहतर वातावरण मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप गौशालाओं का संचालन पारदर्शिता एवं सुव्यवस्थित तरीके से किया जाए, ताकि गोवंश को सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण उपलब्ध हो सके। साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि गौशाला की व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित करें और किसी भी समस्या का त्वरित एवं प्रभावी समाधान किया जाए।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button