गाजियाबाद
गुलाब वाटिका कालोनी में रामलीला की तैयारियां जोरों पर मंच निर्माण कार्य में तेजी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
लोनी। श्री नव धार्मिक सेवा समिति गुलाब वाटिका के तत्वावधान में आयोजित होने वाली रामलीला की तैयारियाँ जोरों पर हैं। मंच का निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है। इस बार मंच को विशेष रूप से 45 फीट लंबा,और 45 फीट चौड़ा बनाया जा रहा है। मंच के चारों ओर बैरिकेडिंग की जा रही है ताकि दर्शकों की सुरक्षा पूरी तरह से सुनिश्चित हो सके।
समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि इस बार की रामलीला और भी रोचक व भव्य होगी। कालोनी के कलाकारों द्वारा रामलीला का मंचन किया जाएगा। समिति ने दर्शकों के बैठने की लिए बेहतर व्यवस्था, खाने-पीने के स्टॉल और सुरक्षा के लिए निजी गार्ड व पुलिस की तैनाती का विशेष प्रबंध किया है।
इसी प्रकार नव धार्मिक रामलीला कमेटी के कलाकारों द्वारा मंचन की रिहर्सल चल रही है। रामलीला 21 सितम्बर से प्रारंभ होकर 03 अक्टूबर तक चलेगी।
रामलीला कमेटी ने चैयरमेन संजय अग्रवाल ने बताया कि 25 सितम्बर को राम बारात का भव्य आयोजन बैंड-बाजों और आकर्षक झांकियों के साथ किया जाएगा। वहीं 2 अक्टूबर को रावण, कुम्भकर्ण और मेघनाथ के पुतलों का दहन किया जाएगा।
रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने दर्शकों को आश्वासन दिया है कि सुरक्षा व्यवस्था पूरी चाक-चौबंद रहेगी और हर पात्र कलाकार अपने अभिनय से रामकथा को जीवंत प्रस्तुति करेंगे। समिति ने आमजन से अपील की है कि वे अपने परिवार सहित आकर इस धार्मिक आयोजन में सम्मलित होकर धर्म लाभ उठाए
रिहर्सल कार्यक्रम में देर रात तक कुलदीप जांगिड ,आयूष वर्मा अमन राठौर,,ऋषभ जैन, पंकज त्यागी मनोज मंगला के साथ मान्शी, रेनू शर्मा, परी के साथ बाल कलाकार अशुमन व डुग्गू द्वारा अपने अभिनय की तैयारी की जा रही है

