खैरथल

खैरथल में जिला बचाओ संघर्ष समिति का घरना जारी,काली पट्टी बांधकर विरोध जताया 

जिला बचाने के लिए सिंधी समाज की रैली आज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल: जिला बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले गुरूवार  को भी धरना जारी रहा धरने पर किसान व्यापारी युवाओं ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया आंदोलन गुरूवार को 42 वे दिन भी जारी रहा धरने पर युवा मनोज कोस्तानी ने कहा चुनाव मे वादा पानी लाने और विकास का किया गया चुनाव जीतने के बाद सांसद करने क्या लगे हमने कब मांगा जिले का नाम व स्थान बदला जाये ?आज सवाल भी करे तो किससे करें दिल्ली जाये इतना तो अब लोगो की समझ मे आ ही जाना चाहिए किसी बाहरी को वोट ना नहीं करना चाहिए सांसद जिले मे बहरोड़,अलवर,रामगढ आते है खैरथल-तिजारा की जनता लम्बे समय से आंदोलन मे है उन्हे जनता के बीच आना चाहिए
 वक्ताओं ने कहा अपने बच्चों ,आने वाली पीढ़ी के लिए हर हाल में जिला बचाना होगा चाहे कितना ही लम्बा संघर्ष क्यो ना करना पड़े.
सिंधी समाज का विरोध प्रर्दशन आज
जिला बचाओ संघर्ष समिति को खैरथल-तिजारा जिले के समाज संगठनो का भी समर्थन व सहयोग मिलता जा रहा है जांगिड़ समाज, सिख समाज, सैनी समाज व अन्य समाज के लोग रैली निकाल सीएम के नाम ज्ञापन दे चुके है इसी क्रम मे सिंधी समाज शुक्रवार को सुबह 10 बजे पूज्य झूलेलाल मंदिर किशनगढ़ रोड़ से मुख्य बाजारों से होकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौपेगा और धरना स्थल पर पहुंच कर धरना देगा
धरने पर विधायक दीपचन्द खैरिया,  ओमप्रकाश रोधा , गिरीश डाटा, , गफूर खां,  अखलेश कौशिक, शिवचरण गुप्ता ,विक्की चौधरी,कृष्ण इंजीनियर,सर्वेश गुप्ता,  देशराज जांगिड़ मोहनलाल शर्मा जसवंतचौधरी,अनील रोहिल्ला, नारायण छागाणी,श्यामलाल शर्मा तैय्यब अगवानी मनोज कोस्तानी, जीतू मिस्त्री,महेंद्र जांगिड़  मुसर्रफ खान,निक्की प्रजापत,फकीरचन्द गुप्ता बम्बोरा अंकित लाटा, संजय महावर सहित व्यापारीगण व युवा मौजूद रहे
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button