असम

असम प्रकाशन भारती की वार्षिक साधारण सभा सम्पन्न।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

असम : असम प्रकाशन भारती की 2024-25 वर्ष की वार्षिक साधारण सभा आज असम प्रकाशन भारती के सभागृह में आयोजित हुई। सभा की अध्यक्षता स्थायी अध्यक्ष डॉ॰ सुषील कुमार शर्मा ने की। दीप प्रज्वलन के बाद असम प्रकाशन भारती के सचिव दीपांकर बोरा ने 2024-25 वर्ष की वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इसके पश्चात कोषाध्यक्ष मन्नु केसलीवाला ने गत वर्ष की आय-व्यय का लेखा-जोखा तथा आगामी वर्ष का बजट प्रस्तुत किया। सभा में विद्या भारती पूर्वोत्तर क्षेत्र के संगठन मंत्री डॉ॰ पवन तिवारी ने विशेष संगठनात्मक दृष्टिकोण से अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने असम प्रकाशन भारती की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह संस्था शिशु शिक्षा समिति, असम के अंतर्गत एक विशेष उप-समिति के रूप में कार्य कर रही है। साथ ही शंकरदेव शिशु विद्या निकेतन विद्यालयों के पाठ्यपुस्तक निर्माण, प्रकाशन एवं वितरण के क्षेत्र में सहयोग को और अधिक सशक्त बनाने पर उन्होंने जोर दिया। इस सभा में विद्या भारती के पूर्वोत्तर क्षेत्र के मंत्री डॉ॰ जगदीन्द्र राय चौधरी, शिशु शिक्षा समिति के अध्यक्ष कुलेन्द्र कुमार भगवती, महासचिव जगन्नाथ राजवंशी, असम के विभिन्न महाविद्यालयों के प्राचार्य, प्राध्यापकगण, शिक्षाविद एवं पूर्णकालिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अध्यक्ष डॉ॰ सुषील कुमार शर्मा ने संगठन की गतिविधियों में गति लाने हेतु सभी के सुझावों को स्वीकार करने की बात कही। असम प्रकाशन भारती के कार्यालय के सचिव हितेन गोस्वामी ने सभा में उपस्थित सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। कल्याण मंत्र के साथ सभा का समापन किया गया ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button