ललितपुर

बालगृह व सम्प्रेक्षण गृह का निरीक्षण

व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। जनपद न्यायाधीश/जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष द्वारा राजकीय बालगृह (बालक) दैलवारा एवं राजकीय सम्प्रेक्षण गृह, नेहरूनगर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान न्यायाधीश ने उच्च न्यायालय जुवेनाइल जस्टिस कमेटी के निर्देशों के अनुपालन में दोनों संस्थाओं में निवासरत बालकों एवं किशोरों से शैक्षिक व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बच्चों से उनके स्वास्थ्य, भोजन, दैनिक दिनचर्या एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को लेकर संवाद कर उनकी समस्याएं और आवश्यकताएं भी जानीं। इस अवसर पर न्यायाधीश ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि संस्थाओं में रह रहे बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, संतुलित आहार, समुचित स्वास्थ्य सेवाएं और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जाए। साथ ही उनके सर्वांगीण विकास के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं प्रभावी रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button