ललितपुर

थाना सौजना का वार्षिक निरीक्षण

साफ-सफाई व कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रखने के निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह ने पुलिस अधीक्षक मो. मुश्ताक के निर्देशन में थाना सौजना का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर का भ्रमण कर कार्यालय, हवालात, कम्प्यूटर कक्ष, मिशन शक्ति केन्द्र, साइबर हेल्प डेस्क, ड्यूटी रजिस्टर, सीसीटीवी कैमरे, ई-मालखाना व बैरक आदि व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया तथा साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान विभिन्न अभिलेखों व रजिस्टरों रजिस्टर नं. 8, एनसीआर, रजिस्टर नं. 4, त्यौहार रजिस्टर, क्रियाशील अपराधी रजिस्टर, टॉप-10, हत्या/बलवा रोकथाम, भूमाफिया, महिला उत्पीडऩ, सम्पूर्ण समाधान, फ्लाईशीट, एचएस एवं आईजीआरएस का अवलोकन किया गया, जो अद्यावधिक व संतोषजनक पाए गए। इसके अलावा ई-मालखाना, शस्त्रागार व बन्दीगृह का निरीक्षण कर शस्त्रों की नियमित सफाई, माल के विधिक निस्तारण व जीडी प्रविष्टियों को समयबद्ध रखने के निर्देश दिए गए। साइबर हेल्प डेस्क की समीक्षा करते हुए वित्तीय धोखाधड़ी के मामलों में त्वरित कार्रवाई, बैंक समन्वय, डेबिट फ्रीज व लियन प्रक्रिया को प्रभावी बनाने तथा प्रतिबिम्ब व समन्वय पोर्टलों के बेहतर उपयोग के निर्देश दिए गए। अपर पुलिस अधीक्षक ने कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ रखने हेतु पैदल व रात्रि गश्त बढ़ाने, संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की सघन चेकिंग करने तथा अपराध नियंत्रण के लिए गुण्डा, गैंगस्टर व हिस्ट्रीशीट कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए। साथ ही वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी व अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने पर जोर दिया। मिशन शक्ति केन्द्र के निरीक्षण में महिला सुरक्षा, परामर्श व शिकायत निस्तारण को प्राथमिकता देने, एंटी रोमियो टीम की सक्रियता बढ़ाने तथा वैज्ञानिक साक्ष्यों के उपयोग पर बल दिया गया। थाना प्रभारी को जनसुनवाई प्रभावी बनाने, बीट पुलिसिंग मजबूत करने तथा यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के अंत में सभी पुलिसकर्मियों को जनता से शालीन व्यवहार करने, उनकी समस्याओं को संवेदनशीलता से सुनने एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button