
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
लोनी गाजियाबाद : गाज़ियाबाद के लोनी क्षेत्र स्थित खन्ना नगर कॉलोनी में 100 फुटा रोड पर एक नंदी (बैल) को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गया । घटना की सूचना मिलते ही गौ-रक्षकों की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत राहत कार्य शुरू किया।गौ रक्षक रवि धामा ने मौके पर पहुंचकर घायल नंदी का प्राथमिक उपचार कराया । अधिक चोट लगने से हालत गंभीर होने के कारण रात करीब 10 बजे हरियाणा के झज्जर से गोकुलधाम गौ चिकित्साालय की एम्बुलेंस बुलाई गई। इसके बाद नंदी को बेहतर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।
इस दौरान सभी गौसेवकों ने मिलकर काफी मेहनत की, जिसके लिए स्थानीय लोगों ने उनका हृदय से आभार व्यक्त किया।


