पाकुड़

पाकुड़ में नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 को लेकर संयुक्त बैठक, विधि-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश जारी

Joint meeting held in Pakur regarding Municipal General Elections 2026, instructions issued to maintain law and order

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी की अध्यक्षता में संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी जोनल दंडाधिकारी, सेक्टर ऑफिसर, सेक्टर पुलिस ऑफिसर, नव नियुक्त चौकीदार एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक को संबोधित करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी साईमन मरांडी ने सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को मतदान से पहले चरणबद्ध प्रशिक्षण देने, अपने क्षेत्रों का नियमित भ्रमण कर संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों का आकलन करने और समय पर विस्तृत प्रतिवेदन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने मतदान एवं मतगणना के दौरान अनुशासन, सुरक्षा और निष्पक्षता बनाए रखने पर जोर देते हुए अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने मतदाताओं को मतदान केंद्र से बाहर मतपत्र न ले जाने की विशेष निगरानी रखने को कहा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार ने सभी कर्मियों को 23 फरवरी को मतदान और 27 फरवरी को मतगणना के लिए समयबद्ध उपस्थित रहने, मतदान केंद्रों पर मोबाइल फोन एवं प्रतिबंधित सामग्री के प्रवेश पर रोक और परिणाम घोषणा के बाद शांति बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने में सक्रिय सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button