दिल्लीराजनीतिराष्ट्रीय

राम-सरयू का आगमन हुआ है

पूर्व कप्तान सूर्य कुमार यादव के परिवार से मिले प्रधानमंत्री, बच्ची से सुना भजन

नई दिल्ली । सूर्यकुमार यादव के परिवार ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की। इसका वीडियो सामने आया है। प्रधानमंत्री ने खुद इसका वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है। भारतीय टी20 टीम के पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। सूर्यकुमार के साथ उनकी पत्नी देविशा और बेटी रिद्दिमा भी मौजूद रहीं। प्रधानमंत्री ने इसका वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- दीपावली के माहौल में राम और सरयू का आगमन हुआ है। इससे दीपावली का वातावरण और भी पावन एवं दिव्य हो गया है।
प्रधानमंत्री ने भजन भी सुना
यह मुलाकात प्रधानमंत्री के आवास पर हुई। इस दौरान परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री ने एक बच्ची से भजन भी सुना और वह इसे सुनकर काफी खुश भी हुए। सूर्यकुमार यादव फिलहाल भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने टीम इंडिया के साथ पिछला मैच टी20 विश्वकप 2026 में खेला था। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड को हराकर टी20 विश्वकप का खिताब जीता था। दीपावली के माहौल में राम और सरयू का आगमन हुआ है। इससे दीपावली का वातावरण और भी पावन एवं दिव्य हो गया है।
सूर्यकुमार के लिए दरवाजा नहीं हुआ बंद
हालांकि, खिताब के बाद सूर्यकुमार से न सिर्फ कप्तानी छीनी गई, बल्कि उन्हें टीम से बाहर किया गया। हालांकि, उनकी वापसी का दरवाजा बंद नहीं हुआ है। तब कहा गया था कि उन्हें खराब फॉर्म की वजह से बाहर किया गया। उन्हें घरेलू क्रिकेट में बेहतर प्रदर्शन करने और वापसी करने को कहा गया।
बतौर कप्तान सूर्यकुमार का कैसा रिकॉर्ड?
सूर्यकुमार ने 52 टी20 में टीम इंडिया की कप्तानी की। इसमें से भारत ने 40 टी20 जीते। आठ में भारत को हार का सामना करना पड़ा, जबकि दो मैच टाई रहे। दो मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला। वह भारत के ऐसे कप्तान हैं, जिनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने कभी कोई द्विपक्षीय टी20 सीरीज नहीं गंवाई, न ही कभी कोई मल्टी टीम टूनार्मेंट गंवाई। उनको टीम से बाहर कर दिए जाने पर फैंस काफी नाराज हुए थे और इसका विरोध भी किया था।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button