पाकुड़
आदि सेवा केन्द्र का तेलियापोखर एवं महेशगड़ीया समेत रोलाग्राम में किया उद्घाटन
Adi Seva Kendra was inaugurated in Teliyapokhar and Maheshgadiya along with Rollagram.
नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। प्रखण्ड विकास पदाधिकारी महेशपुर के द्वारा आदि सेवा केंद्र का उद्घाटन किया गया और आदि सेवा केन्द्र के बारे में बताया कि यह केंद्र सरकारी योजनाओं की जानकारी, आवेदन सुविधा, कौशल विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा और आजीविका परामर्श प्रदान करेगा। आदिवासी समाज को आत्मनिर्भर बनाने और योजनाओं से जोड़ने पर जोर दिया जाएगा और राष्ट्रीय पोषण माह, स्वच्छता अभियान, एवं महिला सशक्तिकरण बात कहा गया, ग्रामीणों ने इस पहल को ऐतिहासिक मानकर सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया।



