महाराष्ट्र

कलाकारों ने साझा की नवरात्रि पर अपनी यादगार यादें

Artists share their fond memories on Navratri

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
मुंबई। जैसे-जैसे नवरात्रि का रंगीन पर्व नजदीक आ रहा है, पूरे भारत में खुशी, भक्ति और उत्सव का माहौल बन गया है। मां दुर्गा की आराधना और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक यह पर्व हर वर्ग के लोगों के दिलों में एक खास स्थान रखता है। सोनी सब के कलाकारों ने नवरात्रि से जुड़ी अपनी खास यादें और अनुभव साझा किए हैं।

पुष्पा इम्पॉसिबल की गरिमा परिहार ने कहा कि  नवरात्रि मेरे दिल के बहुत करीब है। इस साल पुष्पा इम्पॉसिबल की शूटिंग के कारण मैं दोस्तों के साथ गरबा रातों का आनंद नहीं ले पाऊंगी, लेकिन नवरात्रि की सकारात्मक ऊर्जा और देवी मां के प्रति मेरी श्रद्धा इस त्योहार को मेरे लिए हमेशा खास बना देती है।

उफ़्फ… ये लव है मुश्किल की आशी सिंह ने कहा, नवरात्रि हमेशा से मेरे लिए बहुत खास पर्व रहा है। मेरे लिए ये नौ दिन केवल उत्सव नहीं बल्कि भक्ति, अनुशासन और आत्मबल का प्रतीक हैं।

उफ़्फ… ये लव है मुश्किल की ऋधिमा पंडित कहती हैं, मेरे लिए नवरात्रि का मतलब है सकारात्मकता और भक्ति। मेरे लिए नवरात्रि आत्मचिंतन का भी समय होता है, जब मैं मां दुर्गा की शक्ति और करुणा को याद करती हूं।
इत्ती सी खुशी में नंदिता की गौरी टोंक ने कहा, मैं पहले ठाणे में रहती थी और नवरात्रि के दौरान हमारी सोसाइटी दफ्तर में देवी मां की सुंदर प्रतिमा स्थापित करती थी और रोज पूजा होती थी। शूटिंग का शेड्यूल व्यस्त होने के बावजूद, मैं हमेशा समय निकालती हूं क्योंकि नवरात्रि साल में सिर्फ एक बार आती है, और हम इसे गरबा और डांडिया खेलकर समाप्त करते हैं — यह हमेशा बहुत सुखद अनुभव होता है।

इत्ती सी खुशी में संजय के ऋषि सक्सेना कहते हैं, सच कहूं तो मैंने नवरात्रि का असली भव्य रूप मुंबई आकर ही देखा। यहां का माहौल हमेशा इतना जीवंत, खुशहाल और उमंग से भरा होता है — यही चीज मुझे नवरात्रि में सबसे ज्यादा पसंद है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button