विधायक एवं उपासना मरांडी के प्रयास से लगा नया ट्रांसफार्मर, ग्रामीण हुए खुश
With the efforts of MLA and Upasana Marandi, a new transformer was installed, and the villagers were happy.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। महेशपुर प्रखंड के बलियाडांगा हाटपाड़ा में लंबे समय से ग्रामीण बिजली की समस्या से जूझ रहे थे। बार-बार ट्रांसफार्मर जल जाने और वोल्टेज की समस्या के कारण ग्रामीणों को न सिर्फ अंधेरे में रहना पड़ता था बल्कि विद्यार्थियों की पढ़ाई और छोटे-छोटे व्यवसाय भी प्रभावित हो रहे थे। ग्रामीणों की इस गंभीर समस्या को देखते हुए महेशपुर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी एवं झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य श्रीमती उपासना मरांडी ने विशेष पहल की। उनके अथक प्रयासों से गांव में 100 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया है। ट्रांसफार्मर लगने के बाद से ग्रामीणों में अपार खुशी देखी जा रही है। उनका मानना है कि अब स्थाई रूप से बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी जिससे बच्चों की पढ़ाई, घरेलू कार्य और स्थानीय दुकानों व छोटे उद्योगों को बहुत सहूलियत मिलेगी। इस मौके पर झामुमो कार्यकर्ता अखलाकूर रहमान, सलाउद्दीन अंसारी, राजू अंसारी समेत सैकड़ों ग्रामीणों ने विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी और उपासना मरांडी को हार्दिक धन्यवाद देते हुए कहा कि वे हमेशा क्षेत्र की समस्याओं को गंभीरता से लेते हैं और समाधान के लिए तत्पर रहते हैं। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में भी विधायक महोदय और पार्टी कार्यकर्ता इसी तरह क्षेत्र के विकास और जनता की बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता देंगे। बलियाडांगा हाटपाड़ा में नया ट्रांसफार्मर लगने से न केवल बिजली संकट दूर हुआ है, बल्कि यह विकास की नई उम्मीदों को भी जन्म दे गया है।



