मुरादाबाद

कबाड़ के गोदाम में लगी भयंकर आग, लाखों का नुकसान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद । भोजपुर में मुरादाबाद-काशीपुर हाइवे के पास शुक्रवार रात कबाड़ के एक गोदाम में भीषण आग लग गई। जब तक दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची, तब तक पूरा गोदाम जलकर खाक हो गया। भोजपुर के मोहल्ला बगियावाला निवासी आसिम का कबाड़ का गोदाम बना हुआ है। शुक्रवार रात अचानक गोदाम से धुआं निकलते देख लोगों ने शोर मचा दिया। बताया जा रहा है जिसके बाद गोदाम स्वामी और लोगों ने पानी के इंजन के जरिये आग को बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका।
ग्रामीणों ने भोजपुर में फायर स्टेशन बनाने की मांग की है 
कबाड़ के गोदाम में लगी आग
जिसमें लाखों रूपये का माल जलकर राख हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियो के अनुसार फायर ब्रिगेड को सूचना देने के बाद गाड़ियां करीब 2 घंटे बाद पहुंची, जब तक कबाड़ का गोदाम जलकर राख हो गया। वही ग्रामीणों ने भोजपुर में फायर स्टेशन बनाने की मांग की है। उनका कहना है कि इलाके में आग लगती रहती है
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button