बाराबंकी

सड़क हादसे में एक्सल बाइक सवार की दर्दनाक मौत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

बाराबंकी। लखनऊ अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर रसौली हरी धर्म कांटा के पास अज्ञात रोडवेज बस की चपेट मे आ जाने से गंभीर रूप से घायल एक्सल बाइक सवार की इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी मृतक कानपुर जिले का निवासी है जो फेरी लगाकर कपड़ा बेचने का कार्य करते है। जनपद कानपुर के रूरा थाना क्षेत्र के ग्राम पदमपुर निवासी हरिओम पुत्र प्रथम सिंह जो आजमगढ़ में फेरी लगाकर कपड़ा बेचने का काम करते है सोमवार को हरिओम अपनी एक्सल बाइक पर कपड़े की गठरी बांध कर घर वापस लौट रहा था कि लखनऊ अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर अज्ञात रोडवेज बस ने टककर मार दी जिससे हरिओम गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया जिसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button