गाजियाबाद

लोनी विधायक ने  नवरात्रि में मांस की दुकानों पर रोक लगाने की मांग की

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
लोनी। भाजपा विधायक नंदकिशोर गूर्जर ने कहा कि नवरात्रि व दुर्गा पूजा पर्व के अवसर पर लोनी क्षेत्र में धार्मिक अनुष्ठान, जागरण व भजन संध्या जैसे कार्यक्रमों का आयोजन बडे़ पैमाने पर हो रहा है  इस पावन अवसर पर लोनी क्षेत्र में मांस की दुकानों व मांसाहारी होटलों के खुले रहने की सूचना पर चिंता व्यक्त करते हुए लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर ने उपजिलाधिकारी लोनी को पत्र लिखकर क्षेत्र में संचालित सभी मांस की दुकानों व मांसाहारी होटलों को तत्काल बंद कराने की मांग उपजिलाधिकारी लोनी से की है।
विधायक नंद किशोर गुर्जर ने कहा कि धार्मिक आयोजनों के दौरान ऐसे प्रतिष्ठानों का खुले रहने से जनता की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाती है जो और सामाजिक सौहार्द के विपरीत है। उन्होंने निर्देश दिया कि नवरात्रि के दौरान लोनी की सभी गलियों, रामलीला स्थलों और मंदिरों के आसपास विशेष सफाई अभियान चलाना सुनिश्चित किया जाए
विधायक ने उपजिलाधिकारी से मांग  कि सभी सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर लोनी के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र की मास व मीट की दुकानों को बंद कराएं और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button