अमेठी

परिषदीय विद्यालयों में आयोजित हुई नवभारत साक्षरता परीक्षा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

 

अमेठी। रविवार को जनपद अमेठी में परिषदीय विद्यालयों में नवभारत साक्षरता परीक्षा का आयोजन किया गया। निरक्षर परीक्षा में उत्साह से शामिल हुए।अमेठी विकास खंड के सभी न्याय पंचायत के 6 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा में सभी परीक्षा केन्द्र से 41 महिला और 9 पुरुषों के साथ कुल 50 निरक्षर उत्साह से परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा का अनुश्रवण खण्ड शिक्षा अधिकारी पूजा सिंह ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि यह परीक्षा साक्षरता के प्रसार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में समाज के सभी प्रबुद्ध जनों का सहयोग अपेक्षित है। जिसे अपना समाज शत-प्रतिशत साक्षरता की ओर अग्रसर हो सके।
विकासखंड भेंटुआ के अंतर्गत सभी छ: न्याय पंचायतों में 86 विद्यालयों में नव साक्षरता परीक्षा आयोजित की गई। खंड शिक्षा अधिकारी डॉ संतोष कुमार यादव ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि नवभारत साक्षरता परीक्षा भारत सरकार की नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित की जाने वाली परीक्षा है। इसका उद्देश्य उन वयस्कों और युवाओं को साक्षर बनाना है जो अभी तक पढ़ना-लिखना नहीं जानते थे यह परीक्षा भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा “आजादी का अमृत महोत्सव” के अंतर्गत शुरू की गई है 15 वर्ष और उससे ऊपर के निरक्षर ऐसे लोग जो स्कूल नहीं जा पाए या बीच में पढ़ाई छोड़ दी थी, ऐसे लोगों का नामांकन कर परीक्षा कराई गई है।परीक्षा को सफल बनाने में शिक्षा विभाग से नोडल संकुल शिक्षक सत्य प्रकाश शुक्ला के साथ ही परीक्षा केन्द्र के पर्यवेक्षक, कक्ष निरीक्षकों का योगदान रहा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button