ललितपुर

नेमवि में बी.ए. प्रथम सेमेस्टर की तृतीय मेरिट सूची जारी

छात्र-छात्राएं  25 सितंबर तक ले सकते हैं प्रवेश : प्राचार्य

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। नेहरू महाविद्यालय में बीए प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश हेतु प्रवेश समिति की आवश्यक बैठक प्राचार्य डा.ओमप्रकाश शास्त्री की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में उत्तर प्रदेश शासन तथा बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार बी.ए प्रथम सेमेस्टर की सभी वर्ग की सूची जारी की गई। प्राचार्य ने बताया कि बी.ए. प्रथम वर्ष में सामान्य वर्ग में 65 प्रतिशत तक, अन्य पिछड़ा वर्ग के 64.20 प्रतिशत तक के छात्र-छात्राएं मेरिट सूची में आए हैं तथा अनुसूचित जाति वर्ग के 56.20 प्रतिशत तक छात्र छात्राओं के नाम मैरिट सूची में आए हैं। बताया कि जिन छात्र/छात्राओं के नाम मेरिट सूची में आये हैं वह 23 से 25 सितम्बर तक महाविद्यालय में सुबह 10 से 03 बजे तक प्रवेश समिति के समक्ष उपस्थित होकर मूल दस्तावेजों तथा छाया प्रतियों सहित स्वयं उपस्थित होकर जिस मोबाइल में ईमेल संचालित हो उसको साथ में लेकर प्रवेश संपन्न करायें। उन्होंने बताया कि प्रवेश की अंतिम तिथि 25 सितंबर निर्धारित की गई है। 25 सितंबर के पश्चात किसी भी हालत में प्रवेश नहीं दिया जा सकेगा। इस दौरान प्रो.अनिल सूर्यवंशी, हिमांशधर द्विवेदी, डा.दीपक पाठक, डा.ओ.पी.चैधरी, कविता पैजवार, डा.अमित सोनी, डा.अरिमर्दन सिंह, डा.राजेश तिवारी, डा.जगबीर सिंह, डा.पराग अग्रवाल, विवेक पाराशर, फहीम बख्श, आदि उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button