धर्मललितपुर

संगीतमय श्रीराम कथा का भव्य आयोजन 24 सितम्बर से सर्वेश्वर धाम आश्रम पर होगा दिव्य आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

ललितपुर। नवरात्रि के पावन पर्व पर गोविन्द सागर बांध की तलहटी में स्थित श्रीसर्वेश्वर धाम आश्रम पर आगामी 24 सितम्बर दिन बुधवार से संगीतमय श्रीराम कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। ब्रह्मलीन श्री दिगम्बर नागा श्री अमावसगिरी महाराज के कृपा पात्र शिष्य अनन्त विभूषित जगतगुरू स्वामी डा.कृष्णगिरीजी महाराज द्वारा श्रीराम कथा का अमृतपान कराया जायेगा। श्रीराम कथा के मंगलयम आयोजन में सर्वप्रथम श्रीगणेश पूजन व कलश यात्रा के साथ कथा प्रारंभ होगी। नौ दिनों तक अपराह्न 1 से शाम 5 बजे तक अनवरत चलने वाली श्रीराम कथा का 1 अक्टूबर 2025 को विश्राम होगा। कथा विश्राम दिवस पर हवन पूजन, कन्या भोज व भण्डारे का आयोजन किया जायेगा। यह जानकारी आयोजक/मुख्य यजमान धर्माचार्य, प्रान्तीय उपाध्यक्ष विश्व हिन्दू महासभा महामण्डलेश्वर गिरीश बाबाजी महाराज ने दी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button