रामपुर शाहबाद

दवाएं लेकर जा रहा ट्रक अचानक बस्ती में जा घुसा रात होने के कारण टला हादसा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
रामपुर शाहबाद। दवाएं लेकर शाहबाद होकर बरेली की ओर जा रहा ट्रक अचानक ड्राइवर की गलती के कारण मैन सड़क से उतरकर अंदर बस्ती में जा घुसा और सामने मन्दिर के चबूतरे पर जा टकराया। रात होने के कारण गनीमत रही कि कोई व्यक्ति ट्रक के सामने नहीं आया। वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था।सोमवार देर रात दवाओं भरा एक ट्रक शाहबाद होकर बरेली की तरफ जा रहा था, मिली जानकारी के अनुसार ड्राइवर के नशे में होने के कारण ड्राइवर ट्रक को लेकर पानी की टंकी के सामने होते हुए मोहल्ला कानून गोयान स्थित मंदिर के चबूतरे पर जा टकराया। गनीमत रही कि मैन सड़क से लगभग 100 मीटर अंदर घुसने पर कोई व्यक्ति या बच्चा सामने नहीं था। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। उधर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक और ड्राइवर को हिरासत में ले लिया। कोतवाल पंकज पंत ने बताया कि ट्रक में दवाएं भरी हुई है, ड्राइवर नशे की हालत में था। ड्राइवर को थाने पर बैठाया गया है। कार्यवाही कर रहे है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button