मुरादाबाद
तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से महिला घायल, रिपोर्ट दर्ज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में लापरवाह बाइक सवार ने एक महिला को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने महिला के पति की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
घायल मायादेवी को कांठ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है
थाना नागफनी इलाके के रहने वाले वालेश्वर शाह ने सिविल लाइंस थाना पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनकी पत्नी मायादेवी को जिगर कालोनी चौराहे के पास तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। बाइक की टक्कर से उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। जिसके बाद घायल मायादेवी को कांठ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत काफी नाजुक बनी हुई है। इस संबंध में सिविल लाइंस थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष सक्सेना ने बताया कि बाइक नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।



