अमरोहा
रोडवेज बस चालक से मारपीट
होटल पर रुकी बस के ड्राइवर पर 5 युवकों ने किया हमला, घटना CCTV में कैद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गजरौला में नेशनल हाईवे पर स्थित एक होटल पर हल्द्वानी डिपो की रोडवेज बस के चालक के साथ कार सवार पांच युवकों ने मारपीट की। घटना रात करीब एक बजे की है। होटल मालिक विपिन चौधरी के अनुसार, बस चालक गुरु सेवक जब बस से उतर रहे थे, तभी एक कार से पांच युवक उतरे और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर होटल स्टाफ ने बस चालक को बचाया। आरोपी धमकी देकर मौके से फरार हो गए।
घटना होटल के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। होटल मालिक की शिकायत पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों में चेतन यादव उर्फ चिंटू, रोहित यादव, अनुज यादव और दो अज्ञात व्यक्ति शामिल हैं। सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


