अमरोहा

अमरोहा में टाइल्स शोरूम के गोदाम में चोरी

शटर तोड़कर एक लाख की नकदी समेत ढाई लाख का माल ले गए चोर, जांच शुरू

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा के गजरौला में नेशनल हाईवे किनारे स्थित मोहल्ला भानपुर खालसा में एक टाइल्स शोरूम में चोरी की वारदात हुई। चोरों ने गोदाम के शटर को डंडों से तोड़कर अंदर प्रवेश किया। वे गोदाम में रखी करीब एक लाख रुपये की नकदी और अन्य सामान लेकर फरार हो गए।धनौरा थाना क्षेत्र के मोहल्ला कटरा निवासी इरफान का भानपुर में हाईवे किनारे टाइल्स शोरूम है। शोरूम के साथ गोदाम है, जिससे शोरूम में जाने का रास्ता बना हुआ है। मंगलवार रात को दुकान बंद करने के बाद बुधवार सुबह जब मालिक पहुंचे, तो गोदाम का शटर टूटा हुआ मिला।शोरूम मालिक के अनुसार चोर एक लाख रुपये की नकदी के अलावा एक लाख रुपये की पीतल की टोटियां और कैमरे की डीवीआर समेत लगभग ढाई लाख रुपये का माल ले गए। घटना की सूचना मिलते ही 112 डायल पुलिस मौके पर पहुंची। गजरौला इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है। थाना पुलिस को तहरीर दी गई है। चोरों की तलाश जारी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button