श्रीमती ब्रह्मादेवी सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं ने बढाया विद्यालय का गौरव।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
हापुड़। मोदीनगर मार्ग स्थित श्रीमती ब्रह्मादेवी सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की अन्डर-14 एवं अन्डर-19 टीम की 24 छात्राओं ने दिनांक 18 सितम्बर 2025 से 21 सितम्बर 2025 तक सरस्वती विद्या मन्दिर, बाबूगढ़ विकासनगर (देहरादून) में विद्या भारती द्वारा आयोजित क्षेत्रीय खेल-कूद प्रतियोगिता के अन्तर्गत खो-खो प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। दोनों टीमों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा आगामी विद्या भारती अखिल भारतीय राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित होकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। प्रतिभागी छात्राएँ मनीषा, प्रीति, उर्वशी, गोमा, रोकिया, किहुंगले, ज्योति, प्रदित्या, जेनिया, पीहू, सोनाक्षी, आस्था, विशाखा, कशिश, यशिका, नेहा, कुसुमी, सिमरन, निमिषा, किहुले, किटिंगले, डिबुले, रिया, बेनेरिया कोर रहीं। प्रधानाचार्या मीनाक्षी यादव एवं विद्यालय प्रबन्धन ने विजेता छात्राओं को शुभकामनाएँ दीं।



