गाजियाबाद

वार्ड 41 के सभासद अंकुश जैन मिंकु ने किया प्राथमिक विद्यालय इंदिरा एंक्लेव का निरीक्षण 

बाथरूम में गंदगी का कब्जा।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
लोनी नगर पालिका वार्ड 41 के सभासद अंकुश जैन मिंकु ने प्राथमिक विद्यालय इंदिरा एंक्लेव में जाकर व्यवस्थाओ को देखा। इस दौरान विद्यालय में सफाई व्यवस्था बेहद खराब पाई गई, जिस पर सभासद ने नाराजगी व्यक्त की।
विद्यालय के बाथरूम गंदगी से अटे पड़े थे। सभासद ने मौके पर मौजूद सफाई कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए।उन्हें फेसबुक पर लाइव आकर प्राथमिक विद्यालय इंदिरा एंक्लेव की गंदगी को अधिशासी अधिकारी लोनी को दिखाया। उन्होंने विधालय में बने मिड डे मील के भोजन को बच्चों के साथ बैठकर  खाया और खाने की गुणवत्ता में सुधार ठीक पाए जाने पर खुशी जाहिर की। विधालय के बाथरूम में गंदगी का  साम्राज्य व्याप्त था पीने के पानी की गुणवत्ता भी ठीक नहीं थी
विद्यालय के सामने नाले से निकले कूड़े के ढेर और विद्यालय के कोने पर फैली गंदगी देखकर सभासद ने वार्ड के  सफाई कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई और तुरंत आसपास सफाई कराने के आदेश दिए
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button