झुंझुनू
पनोरमा स्कूल गुढ़ा ने जीता फाइनल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
झुंझुनूं गुढ़ागौड़जी। शिक्षा विभाग बीकानेर निदेशालय द्वारा आयोजित 69 वीं जिला स्तरीय क्रिकेट खेलकूद प्रतियोगिता का 17 वर्षीय छात्र वर्ग का फाइनल मुकाबला पनोरमा वर्ल्ड स्कूल गुढ़ागौड़जी व सरस्वती स्कूल बलवंतपुरा के मध्य खेला गया। फाइनल के रोमांचक मुकाबले में पनोरमा स्कूल ने सरस्वती स्कूल को 7 विकेट से हराकर क्रिकेट में अपनी बादशाहत बरकरार रखी। तृतीय स्थान डिफेंस स्कूल झुन्झनू ने प्राप्त किया। समापन समारोह की अध्यक्षता कर रही डॉक्टर सुमित्रा गिल, स्कूल प्रबंधक निदेशक वीरेंद्र प्रताप सोहू, लादूसर प्रधानाचार्य ज्योत्सना खीचड़, पर्यवेक्षक प्रधानाचार्य आशा नीलू व प्रहलाद राय बराला, शिक्षा विभाग द्वारा निर्णायक महेंद्र कुमार सैनी, रामदेवा राम, राजकुमार, बजरंग लाल पहलवान ने विजेताओं का सम्मान किया। मंच का संचालन कोऑर्डिनेटर मुकेश कुमार गुर्जर ने किया। स्कूल के प्रबंध निदेशक वीरेंद्र प्रताप सोहू ने जीत का श्रेय स्कूल टीम के कोच रोहित कुमार व बजरंग लाल पहलवान सहित संपूर्ण टीम को दिया। मोसिम अली ने कॉमेंटेटर की भूमिका निभाई। स्कूल की टीम की इस उपलब्धि पर स्कूल में जशन मनाया गया। पनोरमा स्कूल शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद में भी आगे रहता है। स्कूल का एक ही लक्ष्य बच्चों का सर्वांगीण विकास करना है।


