गाजियाबाद

सरकारी भूमि को कब्जा  मुक्त कराने की मांग फिर उठी 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

ग़ाज़ियाबाद : सरकारी भूमि को कब्जा  मुक्त कराने की मांग फिर उठी भारतीय किसान यूनियन अवध के  द्वारा   पालिका परिषद के क्षेत्र में भू-माफियाओं द्वारा ग्राम समाज की बंजर भूमि पर अवैध कब्जा कर प्लॉटिंग किए जाने की शिकायत फिर से जोर पकड़ रही है। भारतीय किसान यूनियन (अवध) रानू गुप्ता संगठन की ओर से इस मामले में उपजिलाधिकारी लोनी को तहसील में पहुचकर पुन ज्ञापन सौंपा गया है।
संगठन के जिलाध्यक्ष शमशाद इदरीसी ने अपने ज्ञापन में बताया की खसरा संख्या 713, 808, 831, 832 व 856 की करीब 1500 वर्ग गज ग्राम समाज की बंजर भूमि पर दबंगों ने अवैध रूप से  कब्जा कर लिया है। आरोप है कि दबंग लोग इस भूमि पर नकली रजिस्ट्री तैयार कर प्लॉटिंग कर बेचने का काम कर रहे हैं। इससे पूर्व भी संगठन ने दो जून को तहसील पर अनिश्चित कालीन धरना दिया गया था इस मामले में कार्यवाही करने का आश्वासन अधिकारियों द्वारा दिये जाने के बाद धरना समाप्त हुआ था संगठन ने प्रशासन से मांग की है कि कब्जा हटवाकर जमीन को मुक्त कराएं ताकि भविष्य में आम नागरिक किसी प्रकार की धोखाधड़ी का शिकार न हों। संगठन ने दोषियों पर शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की है
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button