हापुड़

सिंभावली में किसानों की महापंचायत, सरकार से की गई 11 सूत्री मांगें

गन्ना मूल्य, बकाया भुगतान और बाढ़ मुआवजे सहित कई मुद्दों पर जोर, एडीएम को सौंपा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

 

 हापुड़ : भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) की महापंचायत आज सिंभावली गन्ना समिति में आयोजित हुई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पवन हूण गुर्जर के नेतृत्व में दर्जनों गांवों से सैकड़ों किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ पहुंचे। पंचायत की अध्यक्षता तिलकराम त्यागी ने की, जबकि संचालन जितेंद्र नागर ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी धर्मेंद्र मलिक और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी मांगेराम त्यागी उपस्थित रहे। पंचायत में नोएडा से महेंद्र मुखिया, मेरठ से कालू प्रधान सहित हजारों किसानों ने हिस्सा लिया। एडीएम संदीप कुमार ने किसानों की समस्याएं सुनीं और मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन स्वीकार किया। किसानों ने 11 सूत्री मांगें रखीं, जिनमें शामिल हैं: गन्ना सीजन शुरू होने से पहले 450 रुपये प्रति क्विंटल मूल्य घोषित हो और बकाया भुगतान समय पर हो।
हापुड़ जिले में सिंभावली को छोड़कर अन्य सभी मिलों के लिए गन्ना केंद्र स्थापित किए जाएं।
ग्रामीण क्षेत्रों में स्मार्ट मीटर नहीं लगाए जाएं।

गढ़ खादर क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित फसलों का सर्वे कर मुआवजा दिया जाए। गेहूं बुवाई तक ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई न हो। 2004 के बिजली घोटाले में बिल जमा रसीद वाले किसानों के बिल ठीक किए जाएं और बाकी बकाया माफ हो। धान का उचित मूल्य सुनिश्चित हो और चबूतरों पर बोली न लगे। गन्ना सीजन से पहले अस्थाई सड़कों का निर्माण हो।

गन्ना बुवाई करने वाले किसानों को मुफ्त मैली और घरेलू उपयोग के लिए चीनी दी जाए।
कीटनाशक दवाओं पर छूट दी जाए और मुख्य कंपनियों की टेस्टेड दवाएं उपलब्ध हों।
गन्ना बुवाई के लिए ट्रेंच व्यवस्था, पत्ती गलाने हेतु जैविक दवा, पोटाश और सुपर खाद मुफ्त दी जाए।

पंचायत में मनोज त्यागी (गाजियाबाद), शैलेंद्र आर्य (बुलंदशहर), रोहित भड़ाना, विक्की त्यागी, जतन गुर्जर, रवि भाटी, यशवीर नागर, जोगिंदर मावी सहित हजारों किसान उपस्थित रहे। एडीएम ने सभी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button