बरेली

अमरोहा में डीआईजी ने गश्त

महिलाओं को मिशन शक्ति के बारे में जागरूक किया, डिडौली में केंद्र का उद्घाटन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद के डीआईजी मुनिराज जी और अमरोहा के पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने गुरुवार शाम को अमरोहा नगर में विशेष पैदल गश्त की। उन्होंने सात बजे से संवेदनशील स्थानों, प्रमुख बाजारों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों का निरीक्षण किया।इस दौरान मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत महिलाओं को जागरूक करने के लिए पैम्पलेट बांटे गए। डीआईजी ने पुलिस कर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने आने वाले त्योहारों के दौरान अपराध और अव्यवस्था रोकने पर विशेष जोर दिया।इसी दिन डीआईजी मुनिराज जी ने डिडौली थाने में नवनिर्मित मिशन शक्ति केंद्र का उद्घाटन भी किया। यह केंद्र योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर मिशन शक्ति 5.0 के तहत स्थापित किया गया है। डीआईजी ने बताया कि इस केंद्र के माध्यम से थाने में आने वाली महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया जाएगा। साथ ही उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना जाएगा।
कार्यक्रम में डिडौली थाना प्रभारी हरीश वर्धन सिंह, सीओ सिटी शक्ति सिंह, मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी नेहा नेहरा और अन्य पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button