पाकुड़

झिकरहाटी पूर्वी ग्राम पंचायत को “महिला हितैषी पंचायत” श्रेणी में देशभर में दूसरा स्थान

Jhikarhati East Gram Panchayat got second place in the country in the category of “Women Friendly Panchayat”.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।

पाकुड़ प्रखण्ड अन्तर्गत झिकरहाटी पूर्वी ग्राम पंचायत ने एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय द्वारा “महिला हितैषी पंचायत” थीम के तहत पूरे देश में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि से न केवल पंचायत, बल्कि पूरे जिले और राज्य का गौरव बढ़ा है। इस ऐतिहासिक सफलता के उपलक्ष्य में उपायुक्त मनीष कुमार द्वारा झिकरहाटी पूर्वी ग्राम पंचायत में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता के दौरान उपायुक्त ने पंचायत प्रतिनिधियों, अधिकारियों और ग्रामीणों को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान महिलाओं के सशक्तिकरण, सहभागिता और उनके हित में किए गए निरंतर प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने बताया कि पंचायत में महिला शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कई योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया गया है। यही कारण है कि पंचायत राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रही। प्रेस कॉन्फ्रेंस में पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने भी अपने अनुभव साझा किए और कहा कि आगे भी महिलाओं के विकास और समान भागीदारी को सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे। इस उपलब्धि ने क्षेत्र के अन्य पंचायतों के लिए भी एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। कार्यक्रम में सीएस सुरेन्द्र कुमार मिश्रा, विशेष कार्यपालक पदाधिकारी त्रिभुवन कुमार सिंह, समाज कल्याण पदाधिकारी बसंती ग्लाडिस बाड़ा, बीडीओ समीर अल्फ्रेड मुर्मू, सीओ अरविंद कुमार बेदिया व पंचायत सचिव, मुखिया, उपमुखिया समेत काफी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button