गाजियाबाद

लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर का कड़ा संदेश 

दंगा-फसाद करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
लोनी। लोनी क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों पर अब सख्त कार्यवाही होगी। विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि “प्रदेश में अब योगी सरकार है, कानून-व्यवस्था से कोई समझौता नहीं होगा। जो भी असामाजिक तत्व क्षेत्र का माहौल बिगाड़ने की कोशिश करेंगे, उनका इलाज दुरुस्त किया जाएगा।”
विधायक ने बताया कि कुछ असामाजिक तत्व “I Love Mohammad” जैसे शब्दों का उपयोग कर लोनी क्षेत्र में तनाव फैलाने और दंगा-फसाद कराने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह न केवल सामाजिक समरसता के खिलाफ है, बल्कि शरीयत के लिहाज से भी उचित नहीं है।
नंदकिशोर गुर्जर ने क्षेत्र की जनता से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाह में न आएं और शांति एवं सौहार्द बनाए रखें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रदेश सरकार और प्रशासन हर स्थिति पर सतर्क निगरानी बनाए हुए है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button