ललितपुर

एटीएम चैक करने गयी महिला के खाते से निकाले 28 हजार रुपये

कार सवार अज्ञात व्यक्तियों पर महिला ने लगाये आरोप, एफआईआर दर्ज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। राजकीय बाल सम्प्रेक्षण गृह के सामने नेहरू नगर निवासी संगीता पुत्री वीरन ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया है। बताया कि बीती 8 सितम्बर को शाम करीब 6 बजे वह बुंदेलखंड होटल के सामने पंजाब एण्ड सिंध बैंक के बगल में सेन्ट्रल बैंक के एटीएम से पैसा चैक करने गयी हुयी थी। तब उसके द्वारा एटीएम का उपयोग किया जा रहा था। जब वह एटीएम पिन यूज कर रही थी, तभी पीछे से एक अचानक एक व्यक्ति ने उसका एटीएम बदल दिया, जिसकी उसे जानकारी नहीं हो सकी। जब वह बाहर निकली तो उसने देखा कि अज्ञात लोग नीले रंग की स्विफ्टि डिजायर नं. एम.पी.07 सी.एल. 1293 से वर्णी कॉलेज की ओर भाग गये। कुछ ही समय बाद उसके पिता वीरन के फोन पर मैसेज आय, जिसमें दर्शाया गया कि उनके एटीएम कार्ड के जरिए पैसों की निकासी हो रही है, जिस कारण उसने अपने परिजनों को बताया और देखा तो उसके पास मौजूद एटीएम उसका नहीं है। बताया कि उसके खाते से 28 हजार रुपये की निकासी हो चुकी है। जिससे वह व उसका परिवार परेशान है। पीडि़ता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 318 (4) व 316 (2) के तहत एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button