ललितपुर

बोर्ड परीक्षा- चित्रकला और कृषि विषय की परीक्षा में 924 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की प्रथम पाली की परीक्षा

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
ललितपुर। उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा 2026 के अंतर्गत मंगलवार को आयोजित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की प्रथम पाली की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। आज की परीक्षा में जिले भर में कुल 924 परीक्षार्थी अनुपस्थित दर्ज किए गए। हाईस्कूल स्तर पर प्रथम पाली में चित्रकला विषय की परीक्षा आयोजित की गई। इस परीक्षा के लिए कुल 18,620 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 17,711 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और 909 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जिनमें पंजीकृत 18,620 (बालक-9,832, बालिका- 8,788) उपस्थित-17,711 (बालक- 9,208, बालिका- 8,503) अनुपस्थित- 909 (बालक- 624, बालिका- 285) रहे। जबकि इन्टरमीडिएट के कृषि एवं सामान्य विषयों की परीक्षा में इन्टरमीडिएट स्तर पर कृषि आधारित और सामान्य विषयों की परीक्षा प्रथम पाली में संपन्न हुई। इसमें पंजीकृत कुल 631 परीक्षार्थियों में से 616 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 15 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इसमें पंजीकृत- 631, उपस्थित- 616, अनुपस्थित- 15 रहे।
परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम
परीक्षा को शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए केन्द्रों पर भारी संख्या में कक्ष निरीक्षकों और कर्मचारियों की तैनाती रही। हाईस्कूल की परीक्षा के दौरान केन्द्रों पर कुल 1,421 कक्ष निरीक्षक, 59 लिपिक और 241 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद दिखे। प्रशासन की सक्रियता के चलते कहीं से भी किसी अप्रिय घटना या नकल की सूचना प्राप्त नहीं हुई है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button