सिंगरौली
मानसिक रूप से कमजोर गुमसुदा को जयंत पुलिस ने दो दिन के अन्दर किया दस्तयाब

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली । पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के निदेश व नगर पुलिस अधीक्षक पीएस परस्ते की सतन् निगरानी, थाना प्रभारी विन्ध्यनगर अर्चना द्विवेदी के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी उनि सुधाकर सिंह परिहार के द्वारा विक्षिप्त गुमशुदा को 02 दिन के अन्दर किया गया दस्तयाब।
मिली जानकारी में बताया गया कि सूचनाकर्ता बीरेन्द्र कुमार जयसवाल पिता स्व चैमन प्रसाद जयसवाल उम्र-47 वर्ष निवासी बनौली थाना विन्ध्यनगर जिला सिंगरौली मप्र चौकी उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराये कि दिनांक 23.09.2025 को घर से पत्नी नववरन जयसवाल उम्र-43 वर्ष को उपचार कराने हेतु नेहरू अस्पताल जयंत लेकर गये थें सूचनाकर्ता ओपीडी में डॉ को दिखाने हेतु पर्ची कटाने लगा कि करीबन 09.20 बजे एएम बजे इसकी पत्नी नेहरू अस्पताल जयंत से बिना बताये कही चली गयी है, जो मानसिक रूप से विक्षिप्त है, जिनका विगत 01 माह से मानसिक बीमारी का उपचार चल रहा है, पर्ची कटाने के बाद पत्नी को देखने लगे तो नही मिली तो आसपास एवं नात रिस्तेदारी में पता तलास किये लेकिन पत्नी का कही कोई पता नही चला है, रिपोर्ट पर चौकी जयंत में गुम इंसान क0-42/25 का पंजीवद्व कर जांच पता तलास में लिया गया।
गुमशुदा की पता तलास हेतु जरिये आरएम समस्त थाना प्रभारियों एवं चौकी प्रभारियों को सूचित किया गया, साथ ही प्रकरण की स्थिति से पुलिस अधीक्षक, को अवगत कराया गया जो पुलिस अधीक्षक, द्वारा गुमशुदा की दस्तयाबी हेतु 10000/-रूपये का नगद ईनाम उद्घोषित किया गया, एवं गुमशुदा की पता तलास हेतु टीम गठित करने हेतु निर्देशित किया गया गुमशुदा मानसिक रूप से कमजोर थी, इसलिए पुलिस को ढूढना और भी बडी चुनौती थी, जिस पर तत्काल तलास हेतु 04 टीम गठित की गई, जिसमें पहली 04 सदस्यी टीम को नेहरू अस्पताल जयंत में लगे सीसीटीव्ही कैमरो को देखने हेतु लगायी गयी, जहां पर गुमशुदा नेहरू अस्पताल जयंत के एमरजेन्सी गेट से मरचुरी तरफ जाते हुए नेहरू कालोनी तरफ जाते दिखी जिस पर तत्काल दूसरी 05 सदस्यीय टीम नेहरू कालोनी में लगे सीसीटीव्ही कैमरो को देखने हेतु लगायी गयी, तथा एक 04 सदस्यीय टीम करबा जयंत के नदी तालाब, पार्क, आदि स्थानो में ढूढने हेतु लगायी तथा चौथी 04 सदस्यीय टीम सीमावर्ती राज्य उप्र के वस स्टैण्ड़ रेलवे स्टेशन, टैम्पो स्टैण्ड आदि स्थानो में पता तलास हेतु रवाना की गई है, जो बस स्टैण्ड़ रेलवे स्टेशनो में पता तलास करती रही तथा, गुमशुदा की फोटो पम्पलेट लोगो को दिखाकर एवं सभी स्थानो में चस्पा किया गया। साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर डॉग स्कॉट को बुलाया गया तथा गुमशुदा के कपडो को सुघाया गया जिस पर डॉग स्काट नेहरू के आसपास जंगलो तरफ ही ले जाता रहा है, जिस पर सभी टीमो को बुलाकर, उक्त जंगल के चारो तरफ से काम्बिंग सर्च की गई काफी खोजबीन के बाद अंततः गुमशुदा को नेहरू के पीछे जंगल से दस्तयाव किया गया है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी विन्ध्यनगर निरी अर्चना द्विवेदी चौकी प्रभारी जयंत उनि सुधाकर सिंह परिहार, सउनि राजेश द्विवेदी, जिदेन्द्र मिश्रा, रवि गोस्यामी, दीपनारायण केवट, प्रआर जतिन दुये, सुनील मिश्रा, वीरेन्द्र पटेल, धीरेन्द्र अहिरवार, सिरदेलाल उईके, जितेन्द्र सेंगर, सुबोध सिंह तोमर, आर प्रकाश सिंह, महेश पटेल, सुरेन्द्र यादव, प्रदीम राठौर, जीवन सिंह, तथा डॉग स्कॉट के आर पवन धुर्वे की सराहनीय भूमिका रही है।



