बीआरसी भवन में दिव्यांग बच्चों के लिए जांच सह- दिव्यांग साइकिल वितरण शिविर का हुआ आयोजन
A check-up cum bicycle distribution camp for disabled children was organized at BRC Bhawan

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
जामताड़ा। शिक्षा विभाग द्वारा बीआरसी करमाटांड में समग्र शिक्षा कार्यक्रम के तहत शनिवार को दिव्यांग बच्चों के लिए जांच सह- वितरण शिविर का आयोजन किया गया। करमाटांड प्रखंड के बी ई ओ सर्किल मरांडी, बी पी ओ सावित्री किस्कू, रिसोर्स शिक्षक शशि शेखर, रिसोर्स शिक्षिका करुणा कुमारीऔर दिव्यांग बच्चों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का उद्घाटन किया। पी एण्ड ओ डॉ दीपक कुमार मंडल, डॉ नवनीत तिवारी,डॉ चंद्रमौली पांडेय,ओडोलाजिस्ट डॉ शैलेन्द्र सिंह, थेरेपिस्ट विवेक कुमार और फिजियोथेरेपिस्ट पुष्पा कुमारी ने प्रखंड क्षेत्र के कई विद्यालयों से आए 3 वर्ष से 18 वर्ष आयु वर्ग के 80 दिव्यांग बच्चों का जांच किया गया। शिविर के दौरान दिव्यंगता प्रमाण पत्र निर्गत करने के लिए कई बच्चों का आवेदन लिया गया। इसके साथ ही पूर्व के सर्वे के 51दिव्यांग बच्चों को उपकरण का वितरण भी किया गया। शारीरिक रूप से दिव्यांग बच्चों के कैलीपर,नही सुनाई देने पर कान में लगाने वाली मशीन, ब्रायन लिपि,दिव्यांग रिक्शा और अन्य कई उपकरण का वितरण किया गया। मौके पर बी ई ई ओ सर्किल मरांडी ने कहा कि दिव्यांग बच्चों का सम्मान सर्वोपरि है। बच्चों को बेहतर सुविधा मुहैया कराना सरकार की पहली प्राथमिकता है। बच्चों को उपकरण मिलने से बच्चे इसका उपयोग कर सकेंगे। रिसोर्स शिक्षक शशि शेखर ने कहा कि जांच शिविर के आयोजन से दिव्यांग बच्चों की पहचान होती है। और उन्हें लाभान्वित करने के लिए शिक्षा विभाग के द्वारा पहल की जाती है। जांच शिविर के सफ़ल आयोजन में डाटा ऑपरेटर ऋषि,ऑपरेटर पवन कुमार, निधि कुमारी,शिक्षक विद्या सागर, मनोज कुमार,रवीन्द्र सिंह, श्याम सिंह. सहायक अध्यापक मुन्ना रजक,बी आर पी सरफराज,गोवर्धन कुमार का अहम योगदान रहा।


