रामपुर शाहबाद
शाहबाद पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन रजि. ने रामलीला में लगाए स्वागत बैनर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। सनातन धर्म श्री रामलीला कमेटी द्वारा लगातार 6 दिन से चल रही रामलीला के मंचन के दरमियान शाहबाद पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन रजिस्टर्ड ने भी नगर व ग्रामीण क्षेत्र से आने वाली जनता के स्वागत के लिए अपने संगठन की ओर से बैनर लगाए। शाहबाद पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन ने नगर और क्षेत्र की जनता से शांतिपूर्व ढंग से त्यौहारों को मनाने की अपील भी की। कार्यकारी अध्यक्ष राजीव भटनागर और संरक्षक वीपी विद्यार्थी ने लोगो से अपील करते हुए कहा है कि लोग रामलीला के मंचन को अपने परिवार के साथ देखें और भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपनाते हुए अपने घर, परिवार, समाज व देश को हर प्रकार की परेशानियों से दूर रहने का आशीर्वाद भगवान श्रीराम से प्राप्त करें। कार्यकारी अध्यक्ष आकाश शंकर, कार्यकारी अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, प्रवक्ता अखिलेश रस्तोगी, संगठन मंत्री विनोद गुप्ता, महिला विंग की अध्यक्ष नेहा गुप्ता और सचिव सुमित कश्यप ने संगठन की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को दशहरा की शुभकामनाएं दी।


