अमरोहा

अमरोहा के चित्रकार ने भारत-पाक मैच पर बनाई पेंटिंग

एशिया कप का फाइनल, लिखा- भारत के शेर पाकिस्तान को करेंगे ढेर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा में भारत-पाकिस्तान एशिया कप फाइनल मैच से पहले एक स्थानीय चित्रकार ने दीवार पर कोयले से एक पेंटिंग बनाई है। चित्रकार जुहेब खान ने इस पेंटिंग के माध्यम से भारत की जीत की कामना की है। पेंटिंग में जुहेब खान ने दोनों टीमों के कप्तान और एशिया कप की ट्रॉफी को दर्शाया है। उन्होंने पेंटिंग पर “भारत के शेर पाकिस्तान को करेंगे ढेर” संदेश भी लिखा है। जुहेब खान ने कहा कि उन्होंने अल्लाह से दुआ की है कि भारत इस फाइनल में पाकिस्तान को पराजित करे। उन्होंने उम्मीद जताई कि जिस तरह भारत थल, जल और नभ में पाकिस्तान को पराजित करता है, उसी तरह क्रिकेट में भी विजय प्राप्त करेगा। इस मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है। जुहेब खान, अमरोहा के एक युवा चित्रकार हैं, जो पहले भी कोयले से कई तस्वीरें बना चुके हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button