बरेली

नगर निगम क्षेत्र में शहर में गंदगी फैलाई तो होगी कार्रवाई

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। नगर निगम के वार्डों में गंदगी फैलाने वालों पर अब और सख्ती रहेगी। शहर को साफ-सुथरा बनाने के लिए हर वार्ड में नगर मित्र तैनात करने की योजना बनाई गई है। यह अपने आसपास के इलाकों में निगरानी रखेंगे और नियम तोड़ने वालों की रिपोर्ट सीधे अधिकारियों को देंगे। इसके बाद उनका चालान किया जाएगा। इससे आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण की रैंकिंग सुधारने में भी मदद भी मिलेगी।
नगर निगम बरेली में कुल 80 वार्ड हैं। यहां पर करीब 13 से 14 लाख आबादी है। शहर को स्वच्छ वातावरण मुहैया कराने के उद्देश्य से नगर निगम की तरफ से समय-समय पर विशेष प्रयास किए जाते हैं। वर्तमान में नगर निगम की तरफ से वार्ड प्रोत्साहन समिति बनाई गई है। जिसमें सभी वार्ड के पार्षद अध्यक्ष व वहां के नागरिक सदस्य के रूप में कार्य देख रहे हैं। इन सदस्यों में से बेहतर काम करने वालों को नगर मित्र बनाया जाएगा, जो लोगों को जागरूक करेंगे। इसका चयन पार्षद स्तर से किया जाएगा, उनको उस वार्ड का ब्रांड एंबेसडर भी बनाया जाएगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button