
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा में मिशन शक्ति फेज 5 के तहत ‘रन फॉर एनवायरमेंट’ दौड़ का आयोजन किया गया। इस दौड़ को पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह दौड़ अमरोहा रिजर्व पुलिस लाइन से शुरू होकर मिनी स्टेडियम पर समाप्त हुई।
मिशन शक्ति फेज 5 के अंतर्गत आयोजित यह दौड़ लगभग तीन किलोमीटर लंबी थी। इसमें अमरोहा राजकीय इंटर कॉलेज की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौड़ का उद्देश्य महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के भाव को प्रदर्शित करना था। बालिकाओं के साथ महिला सिपाहियों ने भी इसमें हिस्सा लिया।पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने बताया कि दौड़ में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि इस आयोजन के माध्यम से महिलाओं को सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई।साथ ही, इस दौड़ के जरिए बालिकाओं और महिलाओं को मिशन शक्ति अभियान के बारे में विस्तार से बताया गया, जो महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देता है।



