गाजियाबाद

मुख्यमंत्री के फोटो से छेड़छाड़ करने वाला युवक गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
लोनी गाजियाबाद : सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री के फोटो से छेड़छाड़ कर मज़ाक उड़ाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह पोस्ट कल दोपहर लगभग 1 बजे फेसबुक पर “सेफो राइडर” नाम की आईडी से डाली गई थी। करीब 2 बजकर 20 मिनट पर यह पोस्ट हटा दी गई, लेकिन तब तक यह कई लोगों की नज़र में आ चुकी थी। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जांच में पता चला कि यह काम लोनी बॉर्डर थाने के बेहटा हाजीपुर गांव निवासी युवक ने किया है। बताते है कि पुलिस ने आरोपी को अपनी गिरफ्त में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने आधिकारिक रूप से कोई जानकारी साझा नहीं की थी। माना जा रहा है कि उच्चाधिकारियों के आदेश के बाद ही इस मामले में आगे की कार्यवाही तय की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button