रामपुर शाहबाद

मिट्टी की ढांग के नीचे दबकर महिला की मौत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
रामपुर शाहबाद। रविवार को थाना क्षेत्र के ओसी गांव निवासी जाफर की पत्नी रेशमा(25) गांव के पास स्थित तालाब से घर की लिपाई के लिए मिट्टी खोदने जंगल गई थी। जब वह मिट्टी खोद रही थी, तभी एक ढ़ांग भरभराकर रेशमा के ऊपर गिर गई। इससे रेशमा मिट्टी के नीचे दब गई। चीखपुकार की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंच गए और बड़ी मशक्कत के बाद महिला रेशमा को बाहर निकाला। परिजन रेशमा को गंभीर हालत में चंदौसी के निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने देखने के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम छा गया। मिली जानकारी के अनुसार महिला के दो बच्चे है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button