सिंगरौली
कोल इंडिया के मुख्य सतर्कता अधिकारी ने सोमवार को एनसीएल की बीना परियोजना का दौरा किया
“जो जीता वही कोल इंडियन ”: ब्रजेश कुमार त्रिपाठी, मुख्य सतर्कता अधिकारी, कोल इंडिया लिमिटेड

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली । कोल इंडिया लिमिटेड के मुख्य सतर्कता अधिकारी ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने सोमवार को एनसीएल की बीना परियोजना का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बीना खदान में हाल ही में स्थापित की गई अत्याधुनिक ‘स्वर्णा ड्रैगलाइन’ के संचालन और उसकी कार्यप्रणाली का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। त्रिपाठी ने खदान में कार्यरत कर्मियों से सीधा संवाद करते हुए उनके कार्य की सराहना की और कहा – “जो जीता वही कोल इंडियन”, जिससे कर्मचारियों का उत्साह और मनोबल और भी ऊँचा हुआ।
इस अवसर पर एनसीएल के निदेशक (तकनीकी), सुनील प्रसाद सिंह, मुख्य सतर्कता अधिकारी, एनसीएल, हिमांशु जैन, क्षेत्रीय महाप्रबंधक (बीना) आर. के. सिंह तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
गौरतलब है कि कोल इंडिया के स्वर्ण जयन्ती वर्ष के उपलक्ष्य में मशीन को ‘स्वर्णा’ नाम दिया गया है। मशीन की एन्युअल केपेसिटी 3 मिलियन क्यूबिक मीटर प्रति वर्ष है। नवीनतम तकनीक से लैस यह मशीन, खनन प्रक्रिया को और अधिक कुशल, सुरक्षित, और एनवायरनमेंट फ्रेंडली बनाती है।



