बोकारो

झारखंड प्रदेश तुरी समाज के संस्थापक राजकुमार तुरी की आठवीं पुण्यतिथि मनायी गयी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। झारखंड प्रदेश तुरी समाज के संस्थापक प्रथम प्रदेश अध्यक्ष स्वर्गीय राजकुमार तुरी की आठवीं पुण्यतिथि गुरुवार को दुगदा कोल वाशरी के प्रशासनिक भवन स्थित प्रतिमा स्थल प्रांगण में मनाया गया।कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि आजसु पार्टी के केंद्रीय सचिव सह सांसद प्रतिनिधि रौशन महतो,भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर महथा,समाजसेवी राज किशोर तुरी,नंदु तुरी,मनोज तुरी,संजू तुरी,प्रदीप महतो ने स्वर्गीय राजकुमार तुरी के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की गयी।समारोह संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि रौशन महतो ने कहा ने कहा राज कुमार तुरी सभी वर्ग के प्रिय थे।वे सामाजिक समरसता के सच्चे हितैषी थे।उन्होंने कहा उनके विचारों एवं आदर्शो को आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।मनोज तुरी ने कहा उनके आदर्शों को अपनाकर ही समाज से व्याप्त कुरुतियों को मिटाया जा सकता है।राज किशोर तुरी ने कहा दिवंगत नेता राज कुमार तुरी के द्वारा समाज के उत्थान के लिए दिए गए योगदान को युगो युगो तक भुलाया नहीं जा सकता है।उनके अधूरे कार्यो को पुरा करना हम सभी का कर्तब्य है।आज भी उनके आदर्श एवं विचारधारा हमलोगों के बीच जीवित है।मौके पर समाजसेवी कैलाश गुप्ता,लखेंद्र नाग,सागर साव,सुनील तुरी,संजय तुरी,पवन मंडल,बेबी देवी,उमावती देवी,महेश तुरी आदि दर्जनों लोग उपस्थित थें।अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष बैजू तुरी ने किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button