अखिल भारत हिन्दू महासभा में की गई नई नियुक्तियां।
डॉ. पृथ्वीराज सिंह चौहान बने राष्ट्रीय सचिव।

आगामी चुनाव के मध्य नजर संगठन को मजबूत करने पर जोर।
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
दिल्ली। अखिल भारत हिन्दू महासभा की ओर से सावन पार्क, दिल्ली में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गई। दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के प्रभारी डॉ. नेपाल सिंह जी ने दिल्ली प्रदेश में विजय सोनकर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और मूलचंद माथौर को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी। सम्मान समारोह और नई जिम्मेदारी कार्यक्रम के उपरांत सभी पदाधिकारी मंदिर मार्ग स्थित राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. नंद किशोर मिश्र से मिलने पहुंचे। वहाँ डॉ. पृथ्वीराज सिंह चौहान उर्फ रौनक राज को माला पहनाकर सम्मानित किया गया और उन्हें राष्ट्रीय सचिव संत समाज के पद पर घोषित किया गया। इस अवसर पर सावन पार्क कार्यक्रम में डॉ. पृथ्वीराज सिंह चौहान उर्फ रौनक राज, महेंद्र चौधरी (जिला अध्यक्ष, गाजियाबाद, उ.प्र.), आचार्य मदन (राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य), डॉ. धमार्चार्य वीर महेंद्र प्रकाश सिंह (राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यय), राजेश माथुर, संजय शर्मा, विनोद विश्वकर्मा, विशाल सोनकर और कैलाश बिलां सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। संगठन विस्तार और आगामी चुनाव को लेकर बयानः पं. नंद किशोर मिश्र (राष्ट्रीय अध्यक्ष): उन्होंने कहा कि भारतवर्ष में उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और अन्य सभी प्रदेशों में संगठन का गठन तेजी से चल रहा है। शीघ्र ही पाँच राज्यों में होने वाले चुनावों में प्रत्याशियों की सूची और उनके प्रभारी नियुक्त किए जाएंगे तथा देश में अखिल भारत हिन्दू महासभा का परचम फहराया जाएगा। डॉ. धमार्चार्य वीर महेंद्र प्रकाश सिंह (राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष,स्वतंत्र प्रभार) उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर 2027 में देश में हिन्दू महासभा को मजबूत करेंगे और पाँचों राज्यों के चुनाव के बाद पूरे देश में महासभा के पदाधिकारी नियुक्त किए जाएंगे।
डॉ. नेपाल सिंह (दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी): उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर दिल्ली को मजबूत करेंगे और निगम का चुनाव दिल्ली में लड़ने का काम करेंगे।
डॉ. पृथ्वीराज सिंह चौहान उर्फ रौनक राज (नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव, संत समाज): उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हम देश के संतों को अखिल भारत हिन्दू महासभा से जोड़ेंगे, देश में संतों का सम्मान किया जाएगा, सभी को पद दिए जाएंगे और संगठन को और अधिक मजबूत किया जाएगा।



