पलामू

पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई: क्रिमिनल नेटवर्क पर शिकंजा

Palamu Police takes major action: Crackdown on criminal network

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पलामू में पुलिस ने संगठित अपराध और अपराधियों के नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई शुरू की है। पुलिस ने ऐसे लोगों की विस्तृत सूची तैयार की है जिनका आपराधिक गतिविधियों से सीधा या अप्रत्यक्ष संबंध रहा है। इस सूची में वे लोग भी शामिल हैं जो अपराधियों को सहयोग पहुंचाते हैं या अपने लाइसेंसी हथियार लेकर उनके साथ घूमते हैं। पुलिस ने अपराध की प्रकृति के आधार पर अलग-अलग श्रेणियों में सूची बनाई है, जिनमें शामिल हैं:
हत्या
लूट
डकैती
रंगदारी
जमीन माफिया
नशीले पदार्थों के तस्कर
इसके अलावा अपराधियों से संपर्क रखने वाले संदिग्ध लोगों को भी निगरानी सूची में रखा गया है। पुलिस द्वारा अलग-अलग कांड, रंगदारी और आर्म्स एक्ट मामलों के आधार पर निगरानी बढ़ाई जा रही है। इनके खिलाफ निम्न कार्रवाई की तैयारी है:
थाना हाजिरी
निरोधात्मक कार्रवाई
CCA के तहत निरोधात्मक हिरासत
अपराधियों के खिलाफ निगरानी प्रस्ताव
कपिल चौधरी ने बताया कि सभी एसडीपीओ और थाना प्रभारियों को इस संबंध में सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, पलामू के कई शूटर और अपराधी झारखंड और बिहार के बड़े गैंगस्टरों के संपर्क में रहे हैं। हाल में प्रिंस खान से जुड़े नेटवर्क की जांच में भी पलामू कनेक्शन सामने आया है। पुलिस अब इन आपराधिक नेटवर्क को तोड़ने के लिए व्यापक अभियान चला रही है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button