सिंगरौली
सेवा पखवाड़े अंतर्गत रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा
महिलाओं एवं शिशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण एवं निःशुल्क दवा वितरण शिविर सम्पन्न

“स्वस्थ माँ – स्वस्थ शिशु, यही है समाज की असली पूंजी”
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस उपलक्ष्य में 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2025 तक चल रहे सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी, सिंगरौली द्वारा महिलाओं एवं शिशुओं के स्वास्थ्य परीक्षण तथा निःशुल्क दवा वितरण शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम रेडक्रॉस सोसायटी के प्रेसिडेंट सह कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला के मार्गदर्शन, चेयरमैन एस. डी. सिंह के निर्देशन तथा सचिव डॉ. ओ. पी. राय के नेतृत्व में आयोजित किया गया। रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा संचालित जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र में आयोजित इस शिविर में महिलाओं का हीमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर एवं वजन परीक्षण किया गया। तत्पश्चात् विशेषज्ञ महिला चिकित्सकों द्वारा आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया तथा मरीजों को निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं। प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र के माध्यम से दवा वितरण, महिला चिकित्सकों एवं सेवायुक्तों के सहयोग से 45 लाभार्थी हुए लाभान्वित शिविर में कुल 35 महिलाओं एवं 10 शिशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।



