बरेली

दो अल्ट्रासाउंड सील, पांच के खिलाफ जांच शुरू

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
 बरेली। अवैध तरीके से चल रहे अल्ट्रासाउंड सेंटरों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग का अभियान शुरू हो गया है। नोडल अधिकारी डिप्टी सीएमओ डॉ. लईक अंसारी ने दो सेंटर सील कर दिए। बहेड़ी, आंवला और रामनगर में चल रहे 5 अल्ट्रासाउंड सेंटरों के खिलाफ जांच की जा रही है। फतेहगंज पश्चिमी के भी एक अल्ट्रासाउंड सेंटर में बिना रेडियोलाजिस्ट के जांच की शिकायत मिली है जिसे चेक करने का निर्देश दिया गया है। सीएमओ कार्यालय में कई शिकायतें मरीजों ने की हैं जिसमें अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट गलत होने का आरोप है।
इसके बाद नए नोडल अधिकारी डिप्टी सीएमओ डॉ. लईक अंसारी को अभियान शुरू किया है। रामनगर में अवैध तरीके से चल रहा श्यामा अल्ट्रासाउंड सेंटर सील कर दिया गया है। शीशगढ़ में अवैध तरीके से संचालित रेशमा अल्ट्रासाउंड सेंटर भी सील हो गया है। डॉ. लईक अंसारी ने बताया कि कई केंद्रों पर बिना डॉक्टर के अल्ट्रासाउंड जांच होने की शिकायत मिली है जिसकी जांच कराई जा रही है। बिना पंजीकरण अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालित नहीं होने दिया जाएगा। अगर शिकायत सही पाई गई तो सेंटर सील कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button